यूपी हाई स्कूल (10th) एवं इंटरमीडिएट (12th) बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा। बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए एग्जाम में शामिल होने के लिए गाइडलाइंस जारी की गई हैं। एग्जाम में शामिल होने जा रहे छात्र परीक्षा के लिए निर्धारित दिशा-निर्देश अच्छे से पढ़ ले और उनका पालन करें। इससे आपको एग्जाम सेंटर पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी और आप पूरी तरह से एग्जाम पर फोकस कर पाएंगे।
समय पर दर्ज करवाए उपस्थिति
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से 10th एवं 12th क्लास के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी। ऐसे में सभी छात्र परीक्षा केंद्र पर तय समय से कम से कम 30 मिनट पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। हालांकि, अगर कोई छात्र लेट हो जाता है तो विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखकर छात्रों को आधा घंटा लेट तक केंद्र पर प्रवेश दिया जायेगा।
एडमिट कार्ड लेकर जाएं साथ
सभी छात्र परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। अगर कोई छात्र हड़बड़ी में एडमिट कार्ड भूल जाता है तो उसे परीक्षा कक्ष नियंत्रक एग्जाम के लिए अनुमति देगा लेकिन अगले पेपर में छात्रों को एडमिट कार्ड प्रतुस्त करना होगा। अगर दूसरे पेपर में भी स्टूडेंट प्रवेश पत्र भूल जाता है तो फिर उसे एग्जाम देने से रोक दिया जायेगा।
अन्य महत्वपूर्ण नियम
- रेगुलर मोड के छात्र परीक्षा केंद्र पर स्कूल ड्रेस पहनकर जाएं।
- किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ लेकर जाएं।
- नकल के लिए पर्ची आदि का उपयोग न करें।
टाइम टेबल
बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओ का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक करवाया जायेगा। आप यहां से विषय के अनुसार जान सकते हैं कि किस डेट में किस विषय की परीक्षा का आयोजन करवाया जायेगा।
