भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों में शामिल Honda भारतीय बाजार में कई लोकप्रिय कारें ऑफर करती है। कंपनी की मिड-साइज SUV Honda Elevate को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर आप Honda Elevate के ऑटोमैटिक वेरिएंट को घर लाने की योजना बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद हर महीने कितनी EMI देनी होगी, इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।
Honda Elevate Automatic की कीमत
Honda की ओर से Elevate SUV के ऑटोमैटिक वेरिएंट के तौर पर V CVT को पेश किया गया है। कंपनी इस मिड-साइज SUV के बेस ऑटोमैटिक वेरिएंट को 13.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर उपलब्ध कराती है।
अगर इस SUV को दिल्ली में खरीदा जाता है, तो एक्स-शोरूम कीमत के अलावा RTO, रजिस्ट्रेशन टैक्स और इंश्योरेंस का खर्च भी जोड़ना होगा। जानकारी के अनुसार:
-
RTO और रजिस्ट्रेशन टैक्स: लगभग 1.32 लाख रुपये
-
इंश्योरेंस: करीब 61 हजार रुपये
-
TCS चार्ज: लगभग 13 हजार रुपये
इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद Honda Elevate V CVT की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब 15.29 लाख रुपये हो जाती है।
आगे जानिए, 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद लोन अमाउंट कितना बनेगा और EMI कितनी आएगी, साथ ही किस अवधि में यह SUV आपके बजट में बेहतर बैठ सकती है।
