Smart TV पर टाइपिंग से परेशान हैं? मोबाइल को बनाएं टीवी का कीबोर्ड

स्मार्ट टीवी ने एंटरटेनमेंट को पहले से कहीं ज्यादा आसान और मजेदार बना दिया है, लेकिन जब टीवी पर किसी फिल्म, ऐप या वीडियो को सर्च करने की बारी आती है, तो यही स्मार्ट टीवी यूजर्स के लिए परेशानी का कारण बन जाता है।

रिमोट कंट्रोल की मदद से एक-एक अक्षर चुनकर टाइप करना न सिर्फ समय लेने वाला होता है, बल्कि बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह प्रक्रिया और भी मुश्किल हो जाती है।

हालांकि, कुछ स्मार्ट टीवी में वॉयस सर्च फीचर दिया जाता है, लेकिन अगर आपके टीवी में यह सुविधा मौजूद नहीं है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसका एक आसान और स्मार्ट समाधान मौजूद है।

दरअसल, आप अपने स्मार्टफोन को ही टीवी का कीबोर्ड बना सकते हैं और मोबाइल से सीधे टीवी स्क्रीन पर टेक्स्ट टाइप कर सकते हैं। इससे न सिर्फ सर्चिंग तेज हो जाती है, बल्कि टीवी इस्तेमाल करने का अनुभव भी काफी सहज हो जाता है।

आगे जानिए, कैसे आपका मोबाइल बन सकता है आपके स्मार्ट टीवी का कीबोर्ड, और कौन-कौन से स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *