Advertisement
HomeAutomobiles & GadgetsTata Sumo का मॉडर्न कॉन्सेप्ट डिजाइन वायरल, क्या फिर से वापसी के...

Tata Sumo का मॉडर्न कॉन्सेप्ट डिजाइन वायरल, क्या फिर से वापसी के लिए हो रही तैयार?

अगर आप कारों या मोटरसाइकिल के दिवाने हैं, तो आपने Tata Sumo का नाम जरूर सुना होगा। वहीं, अगर आपने इसे कभी देखा है, तो इसका डिजाइन और लुक भी जरूर याद होगा। इसका डिजाइन बॉक्सी, मजबूत और बेहद प्रैक्टिकल था। इसे उंचे ग्राउंड क्लीयरेंस और रफ-रोड क्षमता के साथ बनाया गया था। इसके प्रोडक्शन को अप्रैल 2019 में बंद कर दिया गया था। हाल ही में X (पहले ट्विटर) पर @geekedout__ नाम के यूजर ने टाटा सूमो के एक मॉडर्न अवतार की कल्पना करते हुए कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Tata Sumo की वायरल तस्वीरें

  1. टाटा सूमो की शेयर की गई तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसे हरे रंग में दिखाया गया है, जिसमें यह फ्रंट, साइड, रियर और इंटीरियर हर एंगल से इतनी दमदार दिखती है। यह कॉन्सेप्ट डिजाइन टाटा सूमो को एक रग्ड और ऑफ-रोड फोकस्ड SUV के रूप में दिखाता है।
  2. इसके फ्रंट स्लिम LED हेडलाइट्स, बीच में टाटा का लोगो और मजबूत ग्रिल इसे मॉडर्न लेकिन क्लासिक पहचान देने की कोशिश की गई है। साइड प्रोफाइल में बड़े व्हील्स, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और ब्लैक क्लैडिंग्स साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स और बड़े अक्षरों में SUMO लिखा हुआ है।
  3. इंटीरियर की बात करें तो बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मॉडर्न डैशबोर्ड, आरामदायक सीट्स और स्पेशियस केबिन इसे आज के समय के हिसाब से परफेक्ट बनाते हैं। कुल मिलाकर, यह डिजाइन लैंड रोवर डिफेंडर से इंस्पायर्ड जरूर लगता है, लेकिन इसमें टाटा की अपनी पहचान साफ झलकती है।

    Tata Sumo का इतिहास

    1. टाटा सूमो को 1994 में लॉन्च किया गया था और यह भारत की पहली मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल्स (MUV) में से एक थी। इसका नाम टाटा मोटर्स के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर सुमंत मूलगांवकर के नाम से लिया गया था, यानी SuMo।
    2. शुरुआत में यह 10-सीटर SUV थी, जिसे खासतौर पर मिलिट्री और ऑफ-रोड ट्रांसपोर्ट के लिए डिजाइन किया गया था। इसके बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस और दमदार डीजल इंजन ने इसे बेहद रग्ड और भरोसेमंद बनाया।
    3. 1990 और 2000 के दशक में सूमो टैक्सी से लेकर फैमिली ट्रिप्स और ग्रामीण इलाकों तक हर जगह नजर आती थी। बाद में इसके Victa और Gold वर्जन भी आए, लेकिन BS6 एमिशन नॉर्म्स के चलते 2019 में इसे बंद कर दिया गया। जिससे यह 25 साल के लंबे सफर के बाद बाजार से हट गई। इसके बावजूद, आज भी सेकंड-हैंड मार्केट में इसकी डिमांड बनी हुई है।

      क्या Tata Sumo की होगी वापसी?

      1. आज का भारतीय ऑटो मार्केट SUVs का दौर देख रहा है। रग्ड लाइफस्टाइल SUVs की डिमांड तेजी से बढ़ी है। ऐसे में सूमो जैसी अफोर्डेबल, स्पेशियस और टफ SUV की कमी साफ महसूस होती है।
      2. इनपुट के मुताबिक, 2025 में टाटा सूमो के रिवाइवल की चर्चाएं जोरों पर हैं। माना जा रहा है कि नया मॉडल लेट 2025 या अर्ली 2026 में लॉन्च हो सकता है।
      3. अगर नई टाटा सूमो आती है, तो इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन (लो-एंड टॉर्क के साथ), टर्बो-पेट्रोल ऑप्शन और 4×4 ड्राइवट्रेन दिया जा सकता है। साथ ही LED DRLs, बोल्ड ग्रिल और मॉडर्न डिजाइन, Apple CarPlay/Android Auto, मल्टीपल एयरबैग्स, ABS और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स हो सकते हैं।
      4. इसके 7 या 9-सीटर लेआउट और अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह SUV सीधे तौर पर थार और स्कॉर्पियो-N जैसी गाड़ियों को चुनौती दे सकती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments