Advertisement
HomeAutomobiles & GadgetsAprilia RS 457 को मिले तीन नए कलर, लुक में हुई पहले...

Aprilia RS 457 को मिले तीन नए कलर, लुक में हुई पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी

Aprilia ने हाल ही में India Bike Week 2025 के दौरान अपनी मिड-कैपेसिटी स्पोर्ट्स बाइक Aprilia RS 457 के लिए तीन नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं। कंपनी का फोकस इस बार बाइक को मैकेनिकल बदलावों की बजाय नए और आकर्षक लुक के साथ पेश करने पर रहा है। नए रंगों की वजह से RS 457 पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी नजर आती है।

RS 457 के नए कलर ऑप्शन

Aprilia ने RS 457 के लिए जिन तीन नए रंगों से पर्दा उठाया है, जो Coral Blue Snake, Arsenic Yellow और Moto GP Replica (Racing Replica) है। Coral Blue Snake कलर काफी हद तक महंगी RS 660 में मिलने वाले शेड से प्रेरित लगता है। वहीं Arsenic Yellow ज्यादा सटल लेकिन बोल्ड ग्राफिक्स के साथ आता है। Moto GP Replica कलर इससे पहले EICMA 2025 में ग्लोबली शोकेस किया जा चुका है और अब इसे भारतीय बाजार के लिए भी दिखाया गया है। खास बात यह है कि तीनों ही कलर ऑप्शन में कॉन्ट्रास्टिंग रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो बाइक की स्पोर्टी अपील को और बढ़ाते हैं।

स्पेसिफिकेशन (विशेषता)डिटेल्स / वैल्यू
इंजन प्रकार457 cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड
पावर47.6 hp
पीक टॉर्क43.5 Nm
गेयरबॉक्स6-स्पीड (Slip & Assist Clutch)
वज़न175 kg (फ्यूल टैंक भरा हुआ)
फ्यूल टैंक कैपेसिटी13 लीटर
चेसिसUnchanged / स्टैण्डर्ड (कोई बदलाव नहीं)
नए कलर ऑप्शनCoral Blue Snake, Arsenic Yellow, Moto GP Replica
अलॉय व्हील कलरContrasting Red Alloy Wheels

Moto GP Replica का सबसे प्रीमियम वर्जन

Moto GP Replica कलर स्कीम RS 457 को अलग पहचान देती है। इसमें Aprilia RS-GP से प्रेरित ग्राफिक्स मिलते हैं। यह वेरिएंट सबसे प्रीमियम माना जा रहा है क्योंकि इसमें क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड दिया गया है, साथ ही एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर्स भी मिलते हैं। यह फीचर्स न सिर्फ परफॉर्मेंस बढ़ाते हैं, बल्कि रोजमर्रा की राइडिंग को भी ज्यादा सुविधाजनक बनाते हैं।

Arsenic Yellow और Snake Blue का स्टाइल

Arsenic Yellow उन राइडर्स के लिए है जो ज्यादा फ्लैशी नहीं, बल्कि सॉलिड और स्पोर्टी लुक चाहते हैं। डार्क फिनिश के साथ येलो ग्राफिक्स और रेड रिम्स इसे संतुलित लेकिन आकर्षक बनाते हैं। Snake Blue कलर ज्यादा बोल्ड और आंखों को खींचने वाला है। इसमें नीले बॉडी पैनल्स के साथ रेड ग्राफिक्स दिए गए हैं। यह शेड RS 660 के Blue Marlin कलर से प्रेरित माना जा रहा है और इसमें भी रेड-फिनिश्ड रिम्स मिलते हैं।

इंजन में कोई बदलाव नहीं

इन नए रंगों के अलावा RS 457 पूरी तरह से मैकेनिकल रूप से वही बाइक बनी हुई है। इसमें अब भी 457cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 47.6hp की पावर और 43.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें स्लिप और असिस्ट क्लच दिया गया है। बाइक का वजन भी पहले जैसा ही 175 किलोग्राम (13 लीटर फ्यूल टैंक के साथ) है और चेसिस में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लॉन्च और कीमत को लेकर क्या है अपडेट?

Aprilia के अनुसार ये नए कलर ऑप्शन जनवरी 2026 तक भारत में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि ये रंग मौजूदा कलर ऑप्शन को रिप्लेस करेंगे या उनके साथ-साथ बिकेंगे। कीमत को लेकर भी कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। अभी RS 457 की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.54 लाख है।

हमारी राय

अगर आप पहले से Aprilia RS 457 पसंद करते हैं, तो नए रंग इसे और भी ज्यादा आकर्षक बना देते हैं। खासकर Moto GP Replica उन राइडर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो स्टाइल के साथ थोड़ा एक्स्ट्रा प्रीमियम फील चाहते हैं। कुल मिलाकर, Aprilia ने बिना मैकेनिकल बदलाव किए सिर्फ लुक और वैरायटी पर फोकस करके RS 457 की अपील को और मजबूत किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments