Advertisement
HomeEntertainmentमुंबई में हो सकता है अंतिम संस्कार, कल पहुंचेंगे पिता

मुंबई में हो सकता है अंतिम संस्कार, कल पहुंचेंगे पिता

रविवार को बॉलीवुड से बेहद बुरी ख़बर आयी है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्म हत्या कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत ने रविवार सुबह मुंबई में बांद्रा स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना की जानकारी नौकर ने पुलिस को दी। सुशांत के निधन से फ़िल्म इंडस्ट्री को ज़बरदस्त झटका लगा है। हर कोई अफ़सोस मना रहा है कि इतना टैलेंटेड एक्टर इतनी कम उम्र में इस तरह दुनिया को अलविदा कह गया। सुशांत के सुसाइड की वजह फ़िलहाल डिप्रेशन मानी जा रही है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुशांत के निधन का शोक देशभर में मनाया जा रहा है। ख़ासकर उनके गृह राज्य बिहार में लोगों हैरान होने के साथ सदमे में हैं। वहीं, अब सुशांत की मौत की जांच की मांग भी उठने लगी है। उनके मामा ने न्यायिक जांच की मांग की है। सुशांत को याद करके सोशल मीडिया में उन्हें लगातार श्रद्धांजलि देने का दौर जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments