सीजफायर के बाद ट्रंप का टैरिफ अटैक, ईरान को हथियार देने वाले देशों पर लगेगा 50% अधिक शुल्क

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के बाद आज बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के मददगारों को साफ संदेश दिया है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करेगा, उसके द्वारा अमेरिका को बेचे जाने वाले सभी तरह के सामानों पर तुरंत 50% का टैरिफ (शुल्क) लगा दिया जाएगा।’

ट्रंप ने आगे लिखा, ‘यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसमें किसी भी तरह की कोई छूट या रियायत नहीं दी जाएगी।’

यूरेनियम संवर्धन छोड़ेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पोस्ट से ठीक पहले एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका और ईरान के साथ-साथ काम करने की बात कही। ट्रंप ने ये भी दावा किया कि ईरान यूरेनियम संवर्धन करना छोड़ देगा।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा, जिसके बारे में हमने यह तय किया है कि अब ईरान एक बहुत ही सफल ‘सत्ता परिवर्तन’ (Regime Change) के दौर से गुजरा है।’

ट्रंप ने आगे लिखा, ‘अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं किया जाएगा, और संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर, जमीन में बहुत गहराई में दबी हुई (B-2 बॉम्बर्स) सारी परमाणु ‘Dust’ को खोदकर बाहर निकाल देगा।’

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे बताया, ‘यह सभी काम अभी भी और पहले से ही, बहुत ही कड़ी सैटेलाइट निगरानी (Space Force!) के तहत है। हमले की तारीख से लेकर अब तक किसी भी चीज को छुआ नहीं गया है। हम ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत देने के मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। 15 में से कई बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *