Exclusive: 19 साल पुरानी इस हॉरर फिल्म से है Akshay की Bhooth Bangla का लिंक? परेश रावल ने बता दिया असली सच

19 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन हॉरर-कॉमेडी जॉनर में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ में एक बार फिर से वही पुरानी और शानदार स्टारकास्ट नजर आएगी, जो हमें सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ में दिखाई दी थी। दिलचस्प बात यह है कि ‘भूत बंगला’ की शूटिंग भी उसी बंगले में की गई है, जिसमें सालों पहले अक्षय कुमार और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया’ शूट हुई थी।

ऐसे में कई फैंस के मन में यह कन्फ्यूजन था कि क्या इन दोनों फिल्मों के बीच कोई लिंक है? अब हाल ही में दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने इस सवाल का जवाब दिया है और बातों ही बातों में ‘भूत बंगला’ को ‘भूल भुलैया’ से ज्यादा बेहतर फिल्म बताया है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या वाकई दोनों हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में है कनेक्शन?

फैंस के इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए जब ‘दैनिक जागरण’ ने खास बातचीत में परेश रावल से पूछा कि ‘भूल भुलैया’ और ‘भूत बंगला’ के बीच काफी तुलना हो रही है, यह फिल्म उससे कैसे अलग है?इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, “ये दोनों फिल्में एक-दूसरे से बिल्कुल ही अलग हैं। दोनों की कहानी डिफरेंट है, इसलिए इनकी तुलना करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। ‘भूल भुलैया’ एक अलग फिल्म थी, उसे अलग तरह से बनाया गया था, लेकिन ‘भूत बंगला’ एक बहुत ही यूनिक और बेहतरीन फिल्म है। अब तक जितनी भी ऐसी फिल्में बनी हैं, यह उन सबसे बिल्कुल अलग है। प्रियदर्शन जी ने इस फिल्म को बहुत अलग तरीके से बनाया है और इसकी कहानी एकदम हटकर होने वाली है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *