इस वक्त ओटीटी पर नई फिल्मों और वेबसीरीज का एलान हो रहा है। बीते दिनों ही प्राइम वीडियो सालभर में आने वाली अपनी वेबसीरीज और फिल्मों की घोषणा की थी और लीजिए इसी बीच अब विजय वर्मा की मचअवेटिड ओरिजिनल ड्रामा मटका किंग का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।
ट्रेलर में क्या है खास?
जी हां, विजय वर्मा की आने वाली सीरीज मटका किंग (Matka King Trailer) के ट्रेलर में वो सब नजर आया है, जो इसे और भी ज्यादा ड्रामेटिक बना रहा है। ट्रेलर 1960 के दशक की कहानी नजर आई है। जहां, तेजी से बदलते बॉम्बे की एक दिलचस्प कहानी दिखती है।
यहां एक कपास व्यापारी मुश्किलों से लड़ते हुए ‘मटका’ नाम के जुए के साम्राज्य को खड़ा कर देता है। पैसे की तंगी और समय के पहिए से अपनी किस्मत की लकीरों को बदलकर वो दौलत के शिखर पर पहुंचता है। ‘मटका’ के जरिए वो अमीरों के इस शौक को पूरे देश का जुनून बना देता है।
लेकिन दांव जितना बड़ा होता है, अंजाम उतना ही खतरनाक होता है, और जो एक सपने के रूप में शुरू हुआ था, वह सब कुछ तबाह भी कर सकता है। इसी बीच कई उतार-चढ़ाव आते हैं और इसी कहानी से सजी मटका किंग की कहानी।
सीरीज के लिए उत्साहित हैं विजय वर्मा
आपको बता दें कि ‘मटका किंग’ (Matka King) की कहानी में विजय वर्मा (Vijay Varma) लीड रोल निभा रहे हैं। इसके साथ ही कृतिका कामरा, सई तम्हानकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादावत और गुलशन ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इनके अलावा भारत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार, अर्पिता सेठिया, संभाजी तांगडे, इश्तियाक खान, संजीव जोटांगिया और सिमरन अश्विनी भी अहम रोल निभा रहे हैं।
