‘आज ट्रेन और रेलवे ट्रैक से दूर रहें…’, इजरायल ने ईरानियों को दी वॉर्निंग

 अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई लगातार भयावह होती जा रही है। ट्रंप ने ईरान को बुधवार सुबह तक तबाह करने की धमकी दी है, इस बीच इजरायल ने ईरानी नागरिकों से ट्रेन की यात्रा न करने की वॉर्निंग दी है।

दरअसल, इजरायल की सेना ने ईरानियों को बताया है कि ट्रेनों में और रेलवे ट्रैक के पास उनकी उपस्थिति उनके जीवन को खतरे में डाल सकती है।

इजरायली सेना ने फारसी भाषा में ईरानियों को चेतावनी देते हुए लिखा, “आपकी सुरक्षा के लिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अब से लेकर ईरान के समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में ट्रेनों का उपयोग करने या ट्रेन से यात्रा करने से बचें।”

आम लोगों तक वॉर्निंग पहुंचना मुश्किल

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर पहला हमला 28 फरवरी 2026 को किया गया। जिसके बाद से ईरान भी लगातार इजरायल पर, अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर और खाड़ी देशों पर मिसाइल से हमले कर रहा है। इस बीच तेहरान ने कई हफ्तों से पूरे ईरान में इंटरनेट बंद कर रखा है, जिससे आम लोगों के लिए इरान द्वारा जारी की गई ये चेतावनियां पहुंचनी मुश्किल हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *