भारत-चीन के बीच बढ़ी हवाई कनेक्टिविटी, इंडिगो ने शुरू की शंघाई-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान

 इंडिगो एयरलाइन ने सोमवार को शंघाई से कोलकाता के लिए अपनी दैनिक उड़ान शुरू की है, जिससे भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क में वृद्धि हुई है।

इंडिगो की 6ई उड़ान का शुभारंभ शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने किया। इस अवसर पर माथुर ने इंडिगो प्रबंधन टीम से भी मुलाकात की।

हवाई कनेक्टिविटी बढ़ी

उन्होंने सकारात्मक गति पर जोर दिया और बढ़ती हवाई कनेक्टिविटी और आर्थिक संबंधों के माध्यम से व्यक्त किए जा रहे बढ़ते विश्वास और उत्साह की सराहना की। भारतीय एयरलाइनों जैसे इंडिगो और एअर इंडिया ने शंघाई को नई दिल्ली और कोलकाता जैसे महानगरों से जोड़ना शुरू कर दिया है।

बीजिंग और नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ान

नई दिल्ली के बाद कोलकाता दूसरा भारतीय महानगर है जो अब चीन की वाणिज्यिक राजधानी शंघाई से जुड़ा हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, एयर चाइना 21 अप्रैल से बीजिंग और नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की योजना बना रही है।

माथुर ने कहा कि शंघाई-कोलकाता को जोड़ने वाला यह नया मार्ग भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को भी गति देगा। उन्होंने कहा कि यह नई कनेक्टिविटी पूर्वी भारत और पूर्वी चीन के बीच, क्रमश: कोलकाता और शंघाई जैसे दो प्रमुख शहरों के नेतृत्व में, आपसी संबंधों को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *