‘कार्तिक तू तो गया बेटे…’, Bhooth Bangla के ट्रेलर पर लोगों का मजेदार रिएक्शन, अक्षय की कॉमेडी से मचा धमाल

हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर जारी हो गया है। प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म का ट्रेलर देख हंस-हंसकर लोट-पोट होना तय है।

करीब डेढ़ दशक बाद प्रियदर्शन (Priyadarshan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आइकॉनिक जोड़ी लौट आई है। इस बार जादू भूल भुलैया जैसा ही देखने को मिलेगा।

भूत बंगला का ट्रेलर हुआ आउट

सोमवार को भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसमें हॉरर के साथ-साथ फुल ऑन कॉमेडी देखने को मिली। अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी की पलटन ने ट्रेलर में भर-भरकर कॉमेडी का तड़का लगाया है। फिल्म में कुछ आइकॉनिक सीन्स और डायलॉग्स हैं जो प्रियदर्शन ने अपनी कल्ट कॉमेडी फिल्मों से लिए हैं, जैसे- ‘बहन डर गई, बहन डर गई’, ‘मैं कोई मंदिर का घंटा हूं जो हर कोई बजा देता’ डायलॉग्स और परेश रावल पर लोटा मारने वाला सीन।

ट्रेलर देख क्रेजी हुए फैंस

अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर देख यूजर्स भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। भूत बंगला का ट्रेलर देख लोगों को अक्षय कुमार का ‘बहन डर गई’ वाला डायलॉग काफी पसंद आया। ओरिजिनली यह डायलॉग अक्षय की फिल्म ‘भागम भाग’ से है। एक यूजर ने लिखा, “भूत बंगला नहीं, ओरिजिनल भूल भुलैया 2।” एक ने कहा, “बहन डर गई, एपिक था।” एक और यूजर ने इसे आइकॉनिक डायलॉग बताया।

एक यूजर ने लिखा, “यह पर्सनल लगा।” एक ने कहा, “सिर्फ एके (अक्षय कुमार) अपना मास्टरपीस रीक्रिएट कर सकते हैं।” एक यूजर ने कहा, “अक्षय कुमार सोच रहे होंगे- कार्तिक तू तो गया बेटे।” कुछ यूजर्स ने कहा कि भूत बंगला को देख नोस्टाल्जिया वाली फीलिंग आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *