क्रूरता की हदें पार, आगरा में पिल्लों के ऊपर फेंका खौलता हुआ पानी; तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम

आगरा में बेजुबानों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। एक कुतियों के नवजात पिल्लों पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया गया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद पिल्लों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

एत्माद्दौला के रामनगर कटरा वजीर खां में दो पिल्लों की मौत हो गई। मोहल्ला निवासी अभिषेक सिंह ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दोनों पिल्लों के ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने कहा कि मोहल्ले में घूमने वाली कुतिया ने पांच पिल्लों को कुछ समय पहले जन्म दिया था। अभिषेक ने घटना को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की। रामबाग चौकी इंचार्ज आदित्य वाजपेई ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

उन्होंने बताया कि जांच में पिल्लों पर गर्म पानी डालकर मारने की बात सही नहीं पाई गई है। कुतिया ने पांच पिल्लों को जन्म दिया था, जिनमें से एक की मौत पहले ही हो चुकी थी। दो पिल्लों की बाद में स्वाभाविक कारणों से मृत्यु हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *