त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 1.26 लाख मतदाताओं के नाम हटेंगे। 1502 बीएलओ ने 690 ग्राम पंचायतों में मतदाताओं के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है। जिला प्रशासन ने इसकी सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी है। 7.52 लाख (8.78 लाख में) मतदाता सही मिले हैं। आयोग के आदेश पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को बूथों पर होगा।
690 ग्राम पंचायतों में मिले हैं मतदाता, 15 अप्रैल को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर पांच साल के बाद मतदाता सूची का सत्यापन हुआ था। सत्यापन में 16 हजार मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। वर्तमान में जिले में 20.44 लाख मतदाता हैं। डेढ़ माह पूर्व आयोग ने 8.78 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जिला प्रशासन को भेजी थी। 1502 बीएलओ ने डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया।
राज्य निर्वाचन आयोग ने 8.78 लाख मतदाताओं की भेजी थी सूची
दो से तीन बार मतदाताओं के घर गए तब जाकर आधार कार्ड मिल सका। जांच में 7.52 लाख मतदाता सही मिले हैं और 1.26 लाख मतदाता डुप्लीकेट मिले हैं। ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। इसकी सूची जिला प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी है। डुप्लीकेट मतदाता हटने से जिले में 19.18 लाख मतदाता बचेंगे।
यह है डुप्लीकेट मतदाताओं की स्थितिः ब्लॉक का नाम, डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या, डिलीट हुए डुप्लीकेट मतदाता
- एत्मादपुर, 50953, 6688
- खंदौली, 58519, 8123
- अकोला, 58127, 9041
- बिचपुरी, 49833, 8894
- बरौली अहीर, 98162, 15750
- फतेहपुर सीकरी, 50299, 5706
- अछनेरा, 65084, 4998
- खेरागढ़, 57626, 5839
- सैंया, 65948, 11081
- जगनेर, 40114, 5290
- शमसाबाद, 71477, 12698
- फतेहाबाद, 71421, 9001
- बाह, 51510, 11443
- पिनाहट, 48318,3442
- जैतपुरकलां, 40719, 8557
