Dhurandhar 2 के लिए रणवीर सिंह ने झोंक दी पूरी जान, ‘हमजा’ बनने लिए बढ़ाया था 10 किलो वजन

 सुपस्टार रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। कमाई के मामले में अभिनेता की ये फिल्म रोज नए-नए कीर्तिमान रचती हुई नजर आ रही है। धुरंधर 2 में रणवीर की दमदार एक्टिंग की भी काफी तारीफ की जा रही है, जिस तरह से उन्होंने जसकीरत सिंग रंगी और हमजा अली मजारी के किरदारों को अदा किया है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों ही कैरेक्टर के लिए रणवीर सिंह ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन भी किया है, इसका खुलासा अब उनके जिम ट्रेनर और एक्टर मुस्तफा अहमद ने किया है।

धुरंधर 2 के लिए रणवीर सिंह ने की कड़ी मेहनत

दरअसल मुस्तफा अहमद ने फिल्म धुरंधर द रिवेंज में इंडियन स्पाई रिजवान की भूमिका को अदा किया है और वह असल जिंदगी में रणवीर सिंह के जिम ट्रेनर भी हैं। इन दिनों धुरंधर 2 की सफलता को लेकर मुस्तफा कई मीडिया इंटरव्यूज दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मीज्ञान को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में धुरंधर 2 के लिए रणवीर सिंह की कड़ी मेहनत का खुलासा किया है कि और बताया है-

रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ में हमजा अली मजारी की भूमिका निभाने के लिए छह हफ्तों में 10 किलो वजन बढ़ाया। जिसके लिए उन्होंने मेरे साथ ट्रेनिंग करते हुए रोजाना 3,600 से 4,000 कैलोरी लेकर अपने शरीर को पूरी तरह बदल दिया। इस जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए रणवीर ने जिम में कड़ी मेहनत की और अपनी प्रोटिन से भरपूर डाइट का पूरा ध्यान रखा।

लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि धुरंधर 2 में जसकीरत का रोल प्ले करने के लिए उनको ये वजन घटाना पड़ा और उस किरदार के लिए उन्होंने करीब 15 किलो वजन कम किया। ऐसे में धुरंधर द रिवेंज के लिए एक तरह से रणवीर सिंह ने अपनी पूरी जान झोंक दी।

मुस्तफा ने निभाया अहम किरदार

फिल्म धुरंधर पार्ट 2 में मुस्तफा अहमद का किरदार काफी अहम रहा है। रिजवान की भूमिका में वह अंत तक अपने दोस्त हमजा अली मजारी का पूरा साथ देते हैं। उनकी कमाल की एक्टिंग स्कील से हर कोई प्रभावित हुआ है और इसकी लिए उनकी काफी सराहना भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *