मुख्यमंत्री की ग्राम परिवहन सेवा योजना के तहत रोडवेज से अनुबंध के लिए निजी बस मालिक 28 मार्च तक आवेदन जमा करा सकेंगे। उक्त योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक में दो बसों काे संचालित करने की योजना है।
निजी बस मालिकों को भी मौका दिया जा रहा है कि वह अपनी बसों को अनुबंधित करा सकते हैं। ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के 15 ब्लाक में 30 बसों को संचालित किया जाएगा। परिवहन और रोडवेज अधिकारियों ने निजी बस मालिकों के साथ बैठक करके उन्हें ग्राम मार्ग पर बसों को लगाने को प्रेरित किया था।
बसों को गांव से ब्लॉक और तहसील तक चलाया जाएगा
बसों को गांव से ब्लॉक और तहसील तक चलाया जाएगा। अनुबंधित बसों को परमिट से 100 प्रतिशत छूट,निर्धारित सीमा तक किराया वसूली का अधिकार के बाद पूरी कमाई वाहन मालिक की होगी।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि निजी बस मालिकों से 28 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं।
