228 मिलियन व्यूज के साथ YouTube पर छाया 90s का ये सॉन्ग, सिंगर कुमार सानू ने दी आवाज

 मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायकों के बारे में जिक्र किया जाए तो विशाल मिश्रा और अरिजीत सिंह जैसे सिंगर्स का नाम लिया जाता है। लेकिन कुमार सानू जैसे दिग्गज फनकार भी वह गायक हैं, जिनकी सुरीली आवाज 90 के दशक से लेकर अब तक श्रोताओं को दिलों को सुकुन पहुंच रही है।

इस आधार पर आज हम आपको कुमार सानू के 90s के उस सुपरहिट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूट्यूब पर 228 मिलियन व्यूज हासिल किए हुए है। फैंस इस गीत को काफी पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

यूट्यूब पर छाया कुमार सानू का ये गीत

90 के दशक में कुमार सानू वह गायक रहे, जिन्होंने पर्दे पर सलमान खान, आमिर खान और शाह रुख खान जैसे दिग्गजों को अपनी आवाज दी थी। लेकिन एक अभिनेता ऐसा भी रहा, जिसपर सानू साहब की मधुर आवाज काफी जची। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में खुद कुमार सानू ने इस बात का खुलासा किया था कि वह एक्टर उनकी आवाज के साथ अपनी लिपसिंग के दम सही न्याय करता था।

दरअसल यहां बात दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की जा रही है। जी हां फिल्म दीवाना के सोचेंगे तुम्हें प्यार… (Sochenge Tumhe Pyar)  को कुमार सानू ने अपनी आवाज में गाया था और ऋषि साहब पर उनका ये कल्ट क्लासिकल गीत फिल्माया गया था। रोमांटिक सॉन्ग के फेहरिस्त में दीवाना का ये गाना आज भी टॉप पर रहता है।

इतना ही नहीं ही कुमार सानू के 90 के बेस्ट सॉन्ग की लिस्ट में भी सोचेंगे तुम्हें प्यार का नाम जरुर शामिल होता है। यूट्यूब पर कुमार सानू का ये गीत काफी पॉपुलर है और इश्तिहार म्यूजिक चैनल द्वारा अपलोड इस गीत को 228 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी मिले हैं, जबकि एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

कुमार सानू 22 से ज्यादा भाषा में गाए गाने

बतौर गायक कुमार सानू का करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने 22 से अधिक भाषाओं को मिलाकर करीब 18 हजार से ज्यादा गीतों को अपनी मधुर आवाज दी है। 90 के दशक के ज्यादा हिट सॉन्ग्स में सानू दा का नाम शामिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *