iQOO जल्द ही अपना एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra लॉन्च करने जा रहा है जिसकी लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। इस बारे में टिप्स्टर Abhishek Yadav ने X पर एक टीजर वीडियो पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि iQOO 15 Ultra अगले महीने 4 फरवरी 2026 को लॉन्च होगा। पोस्ट में बताया गया है कि कंपनी ने डिवाइस का पहला टीजर भी जारी किया है, जिसमें फोन का डिजाइन देखने को मिल रहा है।
टीजर में डिवाइस के टॉप, बॉटम और साइड एंगल से दिखाया गया है। iQOO 15 Ultra को खास तौर पर परफॉर्मेंस और गेमिंग सेंट्रिक डिजाइन के साथ पेश जा रहा है। फोन में प्रीमियम डिस्प्ले, लेटेस्ट Snapdragon चिप और बड़ी बैटरी जैसे दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में क्या-क्या खास होने वाला है।
iQOO 15 Ultra के संभावित फीचर्स
iQOO के इस पावरफुल फोन में 6.85-इंच का 2K सैमसंग AMOLED M14 फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इतना ही नहीं फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में लेटेस्ट Android 16 देखने को मिल सकता है।
iQOO 15 Ultra के संभावित कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए iQOO 15 Ultra में 50MP Sony LYTIA LYT-600 3x Periscope Telephoto कैमरा मिल सकता है, जो प्रीमियम जूम फोटोग्राफी के लिए बेहतर होता है। साथ ही फोन में पावर के लिए 7000mAh+ बैटरी मिल सकती है, जिसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
गेमिंग के लिए इंतजाम
बता दें कि ये डिवाइस खास गेमिंग करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में Dedicated Q3 गेमिंग चिप, Active कूलिंग फैन और Pressure-sensitive Shoulder Triggers जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं, जिससे लंबे गेमिंग सेशन में बेहतर परफॉर्मेंस और कूलिंग देखने को मिल सकती है।
