90 के दशक से लेकर अब तक हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भला कौन नहीं जानता। अक्की इंडस्ट्री के वह कलाकार हैं, जिन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर फिल्में बनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं। जिनमें समाजिक, सच्ची घटनाओं से प्रेरित और कई बायोपिक जॉनर वाली मूवीज शामिल रहीं।
लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि अक्षय कुमार ने भारत के एक महान शख्स की बायोपिक को नो बोल दिया था। बाद में वह मूवी दूसरे एक्टर की झोली में गई और ब्लॉकबस्टर रही। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
अक्षय ने ठुकराई थी ये फिल्म
बायोपिक फिल्में हमेशा से सिनेमा जगत में चर्चा का विषय बनती हैं। बात की जाए हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार बायोपिक के बारे में तो उसे 13 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस मूवी का निर्देशन रंग दे बसंती जैसी धांसू फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था।
आईएमडीबी रिपोर्ट के आधार पर इस मूवी के लिए अभिनेता अक्षय कुमार मेकर्स की पहली थे, लेकिन दूसरे निर्माताओं संग फिल्मों की कमिटमेंट के चलते उन्होंने इस बायोपिक का ऑफर ठुकरा दिया था। उस फिल्म का नाम भाग मिल्खा भाग था (Bhaag Milkha Bhaag) जिसे करने से अक्की ने मना कर दिया था।
जी हां भारत से महान धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक के लिए मेकर्स ने सबसे पहले अक्षय कुमार से संपर्क किया था, लेकिन उनके साथ बात नहीं बनी और बाद में इस मूवी में अभिनेता फरहान अख्तर की एंट्री हुई। आलम ये रहा कि भाग मिल्खा भाग से फरहान की किस्मत चमक गई और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
साल 2013 में रिलीज हुई भाग मिल्खा भाग की सफलता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस मूवी का बजट 41 करोड़ रुपये थे और वर्ल्डवाइड इसने 170 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ये आंकड़ा 108 करोड़ से अधिक रहा। भाग मिल्खा भाग अब भी हिंदी सिनेमा की सबसे सक्सेसफुल बायोपिक के तौर पर जाना जाता है।
अक्षय कुमार की अगली फिल्में
अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। साल 2026 में अक्की पहली रिलीज भूत बंगला रहेगी, जो 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके बाद वह हैवान और वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगे।
