भारत में स्कोडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई Skoda Kushaq Facelift को लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी के लॉन्च से पहले नया टीजर जारी किया गया है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कब इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी नई Skoda Kuashaq Facelift
स्कोडा की ओर से जल्द ही नई कुशाक को लॉन्च किया जाएगा। निर्माता की ओर से इसके फेसिलफ्ट में कई बदलाव किए जाएंगे। जिसके बाद यह एसयूवी पहले से ज्यादा बेहतर हो जाएगी।
जारी हुआ नया टीजर
निर्माता की ओर से एसयूवी के लॉन्च से पहले नया टीजर जारी किया गया है। नए टीजर में एसयूवी के नए एक्सटीरियर रंग के साथ ही फ्रंट और रियर की झलक मिल रही है।
क्या मिली जानकारी
टीजर के मुताबिक एसयूवी के फेसलिफ्ट में कनेक्टिड एलईडी डीआरएल की जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही कनेक्टिड एलईडी टेल लाइट के साथ ही नए डिजाइन वाली हेडलाइट को दिया जाएगा।
कितना दमदार इंजन
जानकारी के मुताबिक एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता वाले इंजन को ऑफर किया जाता है। इसके साथ छह स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जाता है।
कैसे होंगे फीचर्स
निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है। नया बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS सहित कई फीचर्स को दिया जा सकता है।
कब होगी लॉन्च
स्कोडा की ओर से कुशाक फेसलिफ्ट को भारत में औपचारिक तौर पर 20 जनवरी तक लॉन्च कर दिया जाएगा। लॉन्च के समय ही इसकी सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत में कुछ हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
किनसे होगा मुकाबला
स्कोडा की ओर से कुशाक को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris, Volkswagen Taigun, Hyundai Creta, Kia Seltos जैसी एसयूवी से मुकाबला होगा।
