आगरा में कोहरे का असर: वंदे भारत-राजधानी सहित दो दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान

कोहरे की मार के चलते रविवार को आगरा से होकर गुजरने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेन देरी से पहुंचीं। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते रेलवे का संचालन ऑटोमेटिक सिगनलिंग प्रणाली के बदले सेमी ऑटोमेटिक प्रणाली से किया गया।

सेमी ऑटोमेटिक सिगनलिंग प्रणाली में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के मध्य में सिर्फ एक ही ट्रेन होती है, वहीं ऑटोमेटिक सिगनलिंग प्रणाली में दो से तीन किलोमीटर के अंतराल में ट्रेनों का संचालन किया जाता है।

राजधानी और वंदे भारत ट्रेन भी कोहरे में लेट

सेमी ऑटोमेटिक प्रणाली के चलते ट्रेनों का संचालन धीरे गति से हो रहा है। कोहरे के चलते 1 घंटे से लेकर 6 घंटे तक ट्रेनें देरी से चली इसमें राजधानी शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेन भी शामिल हैं। रविवार को गतिमान एक्सप्रेस, नई दिल्ली खजुराहो, वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनिंग देरी से आगरा पहुंचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *