Advertisement
HomeInternational'फार्ट जैसी स्मैल क्यों है', Priyanka Chopra ने खिलाई थी निक जोनस...

‘फार्ट जैसी स्मैल क्यों है’, Priyanka Chopra ने खिलाई थी निक जोनस को ये इंडियन चीज, दांत पीसते रह गए थे सिंगर

 प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉलीवुड से हॉलीवुड रुख कर चुकी हों, लेकिन उनके अंदर का देसीपन आज भी बरकरार हैं। लॉस एंजेलिस में पति निक जोनस के साथ शिफ्ट होने के बाद भी प्रियंका इंडियन कल्चर हो या फिर यहां का फूड, इससे जुड़ी हुई हैं, जिसकी कहानी वह अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि हॉलीवुड सिंगर को एक बार उन्होंने ऐसी चीज खिला दी थी, जिसे खाने के बाद वह दांत पीसते रह गए थे, इतना ही नहीं, निक जोनस को तो उसमें से पाद की स्मैल आने लगी थी।

प्रियंका चोपड़ा ने निक को खिलाई थी ये चीज

प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में खास मेहमान बनकर आई थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि मालती को लहंगा-चोली पहनने और बिंदी लगाने का बहुत शॉक है। वहीं जब उनसे ये पूछा गया कि निक को उन्होंने कुर्ता-पायजामा पहना दिया है, लेकिन क्या उन्हें देसी गर्ल ने कभी इंडियन डिश खिलाई है? जिसके जवाब में प्रियंका ने एक ऐसा राज खोला, जिसे सुनकर शो में मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “उन्होंने निक को इंडियन स्पाइसी फूड तो नहीं खिलाया, लेकिन जब उन्हें या मालती को सर्दी होती है, तो वह उन्हें काढ़ा जरूर देती हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने वह किस्सा शेयर किया, जब उन्होंने निक जोनस को हाजमोला खिला दी थी। उन्होंने ऑडियंस को पूछा ‘आप सोचो किसी अमेरिकन को आप हाजमोला खिलाओ’ उसके बाद प्रियंका जोर-जोर से हंसने लगी।

निक जोनस ने कहा-फार्ट जैसी स्मैल आ रही है

दरअसल, प्रियंका ने बताया कि उनके बैड के बगल में एक ड्रॉवर है, जिसमें वह हाजमोला और चटपटी चीजें रखती हैं। निक उनसे पूछते हैं कि इसमें क्या है? तो प्रियंका उन्हें ड्रॉवर से दूर रहने की सलाह देती हैं और कहती हैं कि वह उनकी समझ से बाहर है। प्रियंका ने बताया कि निक को बैचेनी रहती है कि क्या है क्या है, यो मैंने उन्हें दिन हाजमोला खिला दी। प्रियंका ने कहा, “वह खाने के बाद मुझे बोलते हैं कि इसकी स्मैल फार्ट जैसी है”।आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2018 में 1 दिसंबर को जोधपुर में हुई थी। दोनों की शादी को 7 साल पूरे हो चुके हैं और वह फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments