आगरा में सर्दी का सितम, 3 डिग्री लुढ़ककर तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

 गलन भरी सर्दी में मंगलवार को आगरा में कोहरा नहीं छाया लेकिन सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरते रहे। सुबह आठ बजे तक सर्द हवा चली, जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले छह दिसंबर को भी न्यूनतमत तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

सुबह नहीं छाया कोहरा, सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

रात में घना कोहरा छाने के बाद सुबह बादल छट गए। कोहरा नहीं छाया लेकिन सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम होकर, 8.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम चार बजे के बाद सर्द हवा चलने लगी औगया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई और रात में गलन भरी सर्दी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ दिनों तक सुबह कोहरा छा सकता है और सुबह के तापमान में गिरावट आ सकती है।

संजय प्लेस की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित

कोहरा न छाने से आगरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 से नीचे पहुंच गया है। सबसे खराब एक्यूआई संजय प्लेस में दर्ज किया गया, यहां एक्यूआइ 189 दर्ज किया गया। सूक्ष्म कणों के साथ ही वाहनों के जाम में फंसने से कार्बन मोनोऑक्साइड (CO)ओजोन और सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) का स्तर अधिक रहा। इससे सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को परेशानी हुई। वहीं, सबसे कम एक्यूआई मनोहरपुरदयालबाग में 141 दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *