Advertisement
HomeUttar PradeshAgraआगरा में बहुजन समाज परिषद की संकल्प सभा, नशामुक्त भारत का आह्वान

आगरा में बहुजन समाज परिषद की संकल्प सभा, नशामुक्त भारत का आह्वान



आगरा। बहुजन समाज परिषद, आगरा के तत्वावधान में दिनांक 06 दिसम्बर 2025, शनिवार को दोपहर 12 बजे भीम वाटिका, डिफेन्स स्टेट कॉलोनी, देवरी रोड, आगरा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर “भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं बाबा के सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरन सिंह ने की, जबकि संचालन भगवान सिंह और सुनील कुमार चौधरी द्वारा किया गया।

संकल्प सभा में वक्ताओं ने बहुजन महापुरुषों की मानवतावादी विचारधारा को पुनर्स्थापित करने, फुले–शाहू–पेरियार–अम्बेडकर–कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ाने और देश के 85% बहुजन समाज को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक मुक्ति दिलाने के संकल्प पर जोर दिया। सभा में यह भी कहा गया कि देश के बहुजन बहुल क्षेत्रों को योजनाबद्ध तरीके से “नशाखोरी का अड्डा” बनाने की साज़िशों को असफल करने के लिए बहुजन समाज परिषद राष्ट्रव्यापी “नशामुक्त भारत आंदोलन” को जमीनी स्तर पर मजबूती से चलाएगी।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का राष्ट्रीयकरण और समान शिक्षा प्रणाली समय की आवश्यकता है, क्योंकि देशभर में शैक्षिक स्तर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता दिनेश कुमार गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष—बहुजन समाज परिषद ने बाबा साहब के संघर्ष, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19, 21 और 13 पर प्रकाश डालते हुए बहुजन समाज को संगठित होने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम में डॉ. सूरजभान सागर (प्राचार्य, डिग्री कॉलेज फर्रुखाबाद), श्यामसुंदर (जिला अध्यक्ष), राजेश चौहान, एडवोकेट अमर प्रताप सिंह, श्रीपाल सिंह, रामप्रकाश बघेल, सुमन, उपासना, कौशल किशोर वर्मा, पी. एल. मित्रा, नवाव सिंह, योगेश अम्बेडकर, राकेश कश्यप, ज्ञान रत्न सागर, सुखराम बौद्ध, हरिशचंद्र सहित विभिन्न विद्वान वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

सभा में शहरभर से आए बहुजन मिशनरी एवं जागरूक साथियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। विशेष रूप से राजाराम सागर, विद्याराम, भगवान सिंह, विष्णुदत्त, ताराचंद बौद्ध, सी.बी. सिंह, सुरेश चंद्र वर्मा, हरिओम माहौर, रमेश गौतम, एस.सी. विततौलिया, बी.एस. चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे पूरन सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments