Advertisement
HomeUttar PradeshAgraPetrol Diesel Price Hike: 80 पैसे प्रति लीटर का फिर आया बोझ,...

Petrol Diesel Price Hike: 80 पैसे प्रति लीटर का फिर आया बोझ, जानिए आगरा में पेट्रोल-डीजल का क्‍या है नया रेट

आगरा

धीरे धीरे कर हर दिन आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। रविवार को 80, सोमवार को 40 पैसे बढ़ाए जाने के बाद मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी कर दी है। दो सप्‍ताह में करीब 9.20 रुपये प्रति लीटर की महंगाई आ चुकी है। वहीं ऑटो से सफर करने वालों का भी किराया अब दोगुना हो चुका है, क्‍योंकि सीएनजी पर एकसाथ 11 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी। वहीं रसोई गैस में इस्‍तेमाल पीएनजी पर आठ रुपये की बढ़ोत्‍तरी भी की जा चुकी है। अब आम जनता की आह निकलने लगी है। आगरा में अब पेट्रोल 104.23 रुपये और डीजल 94.78 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। नए रेट मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गए हैं।

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

तिथि पेट्रोल डीजल

चार जनवरी 83.62, 74.22

चार फरवरी 85.86, 77.47

चार मार्च 89.32, 81.84

चार अप्रैल 88.86, 81.25

चार मई 88.87, 81.32

चार जून 92.07, 86.06

चार जुलाई 96.69, 89.76

चार अगस्त 98.96, 90.27

चार सितंबर 98.57, 89.26

चार अक्तूबर 99.62, 91.80

तीन नवंबर 107.12, 99.04

चार नवंबर 101.22, 87.22

पांच नवंबर 95.43, 86.93

छह नवंबर 95.02, 86.56

22 मार्च 95.82, 87.34

23 मार्च 96.65, 88.17

25 मार्च 97.45, 88.97

26 मार्च 98.20, 89.72

27 मार्च 98.74, 90.22

28 मार्च 99.04, 90.67

29 मार्च 99.84, 91.37

30 मार्च 100.61, 92.15

31 मार्च 101.43, 92.98

02 अप्रैल 102.23, 93.78

03 अप्रैल 103.03, 94.52

04 अप्रैल 103.43, 94.98

05 अप्रैल 104.23, 95.78

रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत

गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments