प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स से लदी नाव पर हमला; 3 की मौत

अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करी के संदेह में एक नाव पर हमला कर तीन लोगों को मार गिराया। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने बताया कि नाव ज्ञात तस्करी मार्ग पर चल रही थी।

अब तक 43 ऐसी कार्रवाई

सितंबर की शुरुआत से अब तक कैरेबियाई सागर और पूर्वी प्रशांत में ऐसी कम से कम 43 कार्रवाइयों में 148 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्टेल के खिलाफ इसे जरूरी कदम बताया है।

तीन लोगों के मारे जाने की खबर

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को बताया कि उसने पूर्वी प्रशांत महासागर में एक जहाज पर हमला किया, जिसमें नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही थी। इस हमले में तीन लोग मारे गए।

ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए आवश्यक कदम

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में ड्रग कार्टेल के साथ सशस्त्र संघर्ष में है और उसने इन हमलों को ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए एक आवश्यक कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *