Advertisement
HomeUttar PradeshAgraआगरा में तापमान में हल्‍की गिरावट, धूप दे रही है राहत, मौसम...

आगरा में तापमान में हल्‍की गिरावट, धूप दे रही है राहत, मौसम विभाग का ये है कहना

आगरा
मौसम में बदलाव का दौर है। कभी गर्मी लगती है तो कभी एकदम से सर्दी। मंगलवार रात से ही मौसम में ठंडक महसूस होने लगी थी। रात को दोपहिया वाहन चलाने में जैकेट की जरूरत पड़ी। इधर बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान मेंं गिरावट दर्ज हुई है, साथ ही आज ओस भी बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि होली तक मौसम में ऐसा ही उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। एक बार बारिश आने की भी संभावना है।

आगरा में बुधवार को सुबह सुबह सर्दी महसूस हुई। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य 11 डिग्री से एक डिग्री कम रहकर 10.2 डिग्री दर्ज हुआ है। जबकि पिछले सप्‍ताह न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि नौ बजे के बाद धूप निकलने से राहत मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में भी हवा में ठंडक बरकरार रहेगी। पिछले दिनों की अपेक्षा आज धूप में तेजी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के शुरुआती सप्‍ताह भी हवा में ठंडक बरकरार रहेगी। कभी धूप तेज लगेगी तो कभी हल्‍की। 17 मार्च को होली है, उससे पहले तेज गरज के साथ बौछारें भी आ सकती हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह और दोपहर का तापमान नहीं बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments