Advertisement
HomeUttar Pradeshमहारैली को संबोधित करेंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश कैबिनेट मंत्री...

महारैली को संबोधित करेंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री भी आएंगे, जानिए और क्या होगा आगरा में खास

आगरा

उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार को आगरा आएंगे। इस दौरान वह फतेहाबाद में उप्र फिशरमैन कांग्रेस द्वारा आयोजित अधिकार प्रतिज्ञा महारैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगे।वह कार्यक्रम में दोपहर एक बजे पहुंचेंगे।

51 जोड़ों का सामूहिक विवाह

नव चेतना जागृति संस्था रविवार को 11वां 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करेगी। एमजी रोड, डीएम आवास के सामने स्थित मैदान पर होने वाले आयोजन में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरु होगा।

होंगी विशेष प्रार्थना सभाएं

ईसाई समाज के नवपूजन वर्ष की शुरुआत रविवार को होगी। इस मौके पर शहर के सभी गिरजाघरों व संस्थानों में विशेष प्रार्थना सभाओं व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर वजीरपुरा स्थित निष्कलंक माता महागिरजाघर, आगरा छावनी स्थित सेंट पैट्रिक्स चर्च, प्रतापपुरा स्थित सेंट मैरिज चर्च पर सुबह आठ बजे से विशेष पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाए जाएंगे।

नंदीश्वर दीप महामंडल

कमला नगर, डी ब्लाक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आठ दिवसीय नंदीश्वर दीप महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रविवार को दूसरे दिन मुनि प्रणम्य सागर और चंद्र सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में पूजन व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह आठ बजे शुरू होगा।

वहीं आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्र महाराज के प्रवचन दिल्ली गेट, प्रोफेसर कालोनी के हिलीओज अपार्टमेंट में होंगे। सुबह साढ़े नौ बजे से वह जिंदगी मुस्कुराई विषय पर लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments