HomeUttar PradeshAgraआगरा में कोरोना वायरस के कुल केस 2400 की ओर, मौत 104

आगरा में कोरोना वायरस के कुल केस 2400 की ओर, मौत 104

CoronaVirus संक्रमितों की कुल संख्‍या अब 2400 की ओर बढ़ चली है। माना जा रहा है कि बुधवार रात तक यह आंकडा पार हो जाएगा। दरअसल अनलॉक होने के बाद केसेज भी बढ़े हैं। जनजीवन सामान्‍य है, बाजारों में भीड़ भी पहले जैसी। यानि आप को खुद का बचाव करना है। मंगलवार रात को 14 नए केस आने के बाद आगरा में अब कुल संख्या 2367 हो चुकी है। अब कुल एक्टिव केस 316 हो चुके हैं। आगरा में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1949 है। मंगलवार तक कुल सैंपलिंग 83,844 लोगों की हो चुकी है। ठीक होने वाले लोगों की दर बढकर 82.27 फीसद हो गई है। इससे पहले सोमवार को आगरा में 35 नए केस आए थे। नए कोरोना केसेज को देखते हुए एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्‍या 155 हो चुकी है।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments