HomePoliticsशिवराज चौहान ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया असली लीडर और हीरो, जानें...

शिवराज चौहान ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया असली लीडर और हीरो, जानें क्‍यों कहा ऐसा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर निशाना साधते हुए उनकी सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्‍त बताते हुए उसे उखाड़ फेंकने में मदद करने वालों को असली लीडर और हीरो बताया है। कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को उन्होंने हीरो बताते हुए कहा कि वे ऐसे नेता हैं जिन्होंने प्रदेश का हित सर्वोपरि रखा और भ्रष्ट सरकार से अपने साथियों के साथ किनारा कर लिया।

Advertisements
Advertisements

रविवार को अलग-अलग ट्वीट के जरिए शिवराज चौहान ने कांग्रेस और कमल नाथ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने यहां तक कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में त्राहि-त्राहि मचा दी थी। भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को उखाड़ फेंकने में मदद करने वाले ही असली लीडर, असली हीरो होते हैं। सरकार बनाने और चलाने के लिए प्रजा हित को सर्वोपरि रखना पड़ता है, लेकिन जो प्रदेश के मुखिया प्रजा को छोड़ एक परिवार की पूजा में लिप्त रहते हैं, वह कभी जनता की सरकार बना नहीं सकते और अगर गलती से बना भी लें तो ज्यादा दिन चला नहीं सकते। ये जो पब्लिक है, वह सब जानती है..।’

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments