हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक तमाम फिल्मों सितारों ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 की प्रशंसा की है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से धुरंधर द रिवेंज सफलता की ऊंचाइयों को छू रही है।
इस बीच मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने धुरंधर 2 का रिव्यू किया है। साथ ही द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर को अलर्ट भी किया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है-
विवेक अग्निहोत्री ने धुरंधर 2 पर किया रिएक्ट
हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने फिल्म धुरंधर 2 का रिव्यू करते हुए अपना रिएक्शन दिया है और लिखा है-
मैं जो कुछ भी कहूंगा, वह शायद उस चीज के सामने बस शोर जैसा लगेगा, जो अपने आप में ही सब कुछ कह रही है। इससे बेहतर होगा कि मैं आपको फोन कर लूं। धुरंधर और धुरंधर 2 में हमें दोनों के बीच एक बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है।
आदित्य, अपने अनुभव से मैं तुम्हें बस एक सलाह देना चाहूंगा कि तुम बहुत तेज-तर्रार हो और तुम्हें अपना रास्ता अच्छी तरह पता है। बस अपने आस-पास के माहौल (ecosystem) को लेकर थोड़ा सावधान रहना। यह जितना लुभावना है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। बाकी धुरंधर टीम के सभी साथियों को बधाई, आप सबने कमाल कर दिया।
इन दो शख्स की प्रंशसा
अपने इस ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने धुरंधर 2 के दो खास शख्सों की जमकर तारीफ की है और लिखा है-
मैं खासतौर पर दो ऐसे आर्टिस्ट का जिक्र करना चाहूंगा, जिनकी चर्चा कम होती है, पर जिन्होंने इस फिल्म को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। विकास नौलखा की वर्ल्डक्लास सिनेमैटोग्राफी और सैनी जौहरी का बेहतरीन प्रोडक्शन डिजाइन। सिनेमा में, कैमरा और प्रोडक्शन डिजाइन एक-दूसरे से गहराई से जुड़े होते हैं।
