पागल जीनियस…’ हमजा के मुरीद हुए साउथ एक्टर, विजय देवरकोंडा और अल्लू अर्जुन ने किया फिल्म का रिव्यू

 आदित्य धर (Aditya Dhar) की मच अवेटेड ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की अगली कड़ी धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं देर की वजह से रद्द होने के बावजूद रिलीज हुए पेड प्रीव्यू ने फिल्म के बारे में जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी।

मूवी के पार्ट 2 की कहानी और भी ज्यादा इंटेंस और डीप बताई जा रही है। वहीं कई सेलेब्स भी फिल्म देखने गए और मूवी से प्रभावित होकर इसका रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया। इनमें विजय देवरकोंडा और अल्लू अर्जुन शामिल हैं।

एक्स पर पोस्ट करते हुए विजय ने फिल्म का कास्ट और क्रू का तारीफ की। उन्होंने आदित्य धर, रणवीर सिंह और म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव को स्पेशल मेंशन दिया।

विजय ने की फिल्म की तारीफ

विजय ने एक्स पर लिखा- ‘कल से भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बड़ा होने वाला है। चार शब्द। ‘भारत माता की जय!’ पूरी कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार और सम्मान। आदित्य धर बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं। रणवीर सिंह पूरी तरह से धमाकेदार हैं। आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा और जमील अंकल सभी शानदार थे। शशवत सचदेव का संगीत जबरदस्त था। #धुरंधरदरिवेंज’।

अल्लू अर्जुन ने पूरी टीम को दी बधाई

X यूजर्स ने भी धुरंधर 2 की टीम के प्रति विजय की सराहना को तुरंत नोटिस किया और दूसरे अभिनेता और फिल्म के प्रति उनके समर्थन के लिए उनकी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *