इंफाल

मणिपुर में शनिवार को फिर गोलीबारी हुई है। राज्य के इंफाल पूर्वी जिले में शनिवार को दो सशस्त्र समूहों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी कांगपोकपी जिले की सीमा के करीब हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य और केंद्रीय पुलिस बल को क्षेत्र में भेजा गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात कर दिया गया है।

इलाकों में सुरक्षा बलों के पहुंचने के बाद सशस्त्र समूहों के कैडर शवों को छोड़कर इलाके से भाग गए। यह घटना टेंग्नौपाल जिले में ग्रामीण स्वयंसेवकों और अज्ञात बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने के एक दिन बाद हुई है।

Previous articleगोवा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, बिहार के रहने वाले दो मजदूरों पुलिस ने पकड़ा
Next article100 किलो का अजीबो-गरीब गाउन पहन रेड कारपेट पर चलीं Urfi Javed, यूजर बोले- ‘गई भैंस गाड़ी में’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here