पणजी

गोवा में पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के रहने वाले दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है। बच्ची का शव दक्षिण गोवा के वास्को शहर में एक निर्माण स्थल के पास मिला है।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनीता सावंत ने कहा कि आरोपित मुरारी कुमार पेंटर और उपनेश कुमार लड़की के माता-पिता के साथ निर्माण स्थल पर काम करते थे। उन्होंने बताया कि बच्ची शुक्रवार सुबह घटनास्थल के पास बेहोश मिली थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने निर्माण स्थल पर काम करने वाले 20 मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों आरोपित एक साल पहले काम करने के लिए गोवा आए थे।

Previous articleसीएम योगी आज उत्तराखंड में करेंगे भाजपा के लिए प्रचार, केशव प्रसाद मौर्य महराजगंज में साधेंगे समीकरण
Next articleमणिपुर में फिर हुई गोलीबारी, दो की मौत; मृतकों की अभी तक नहीं हुई पहचान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here