HomeUttar PradeshAgraवॉशिंगटन समेत अमेरिका के 40 शहरों में कर्फ्यू, अब तक 4 हजार...

वॉशिंगटन समेत अमेरिका के 40 शहरों में कर्फ्यू, अब तक 4 हजार गिरफ्तार; व्हाइट हाउस पर प्रदर्शन के दौरान ट्रम्प को अंडरग्राउंड बंकर में ले जाना पड़ा था

वॉशिंगटन समेत अमेरिका के 40 शहरों में कर्फ्यू, अब तक 4 हजार गिरफ्तार; व्हाइट हाउस पर प्रदर्शन के दौरान ट्रम्प को अंडरग्राउंड बंकर में ले जाना पड़ा था


अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में विरोधबढ़ता जा रहा है। लोग छह दिन से देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं।अब तक चार हजार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।वॉशिंगटन डीसी समेत 40 शहरों मेंकर्फ्यू लगाया जा चुका है। सोमवार को पुलिस के द्वारा की गई हिंसा के विरोध में प्रदर्शनकारी न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर इकट्ठा भी हुए। न्यूयॉर्क सिटी में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू लगाया गया है।

अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया।

इससे पहले रविवार रात को भी प्रदर्शनकारियों नेव्हाइट हाउस के सामने काफी प्रदर्शन किया, लिहाजा सुरक्षाबलोंको आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक,शुक्रवार को व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शनके दौरान राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रम्प को कुछ देर के लिए अंडरग्राउंड बंकर में ले जाना पड़ा था।

न्यूज चैनल सीएनएन के मुताबिक, वॉशिंगटन समेत 15 शहरोंमें करीब 5 हजार नेशनल गार्ड्स की तैनाती की गई है। जरूरतपड़ने के लिहाज से 2 हजार गार्ड्स को मुस्तैद रहने को कहागया है।

व्हाइट हाउस पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी जुटने से लिया फैसला
न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक व्यक्ति के हवाले से रिपोर्ट छापी। इसकेमुताबिक, शुक्रवार को व्हाइट हाउस पर सैकड़ों की तादाद मेंप्रदर्शनकारी जुटे। सुरक्षा के लिहाज से ट्रम्प को एक घंटे से कमवक्त के लिए एक अंडरग्राउंड बंकर में ले जाया गया।प्रदर्शनकारियों के पीछे हटाने में सीक्रेट सर्विस और यूनाइटेडस्टेट्स पार्क पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अखबार के मुताबिक, ट्रम्प की टीम व्हाइट हाउस के बाहर इतनीबड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जुटने से हैरान थे। हालांकि, यहसाफ नहीं हो पाया कि मेलानिया और बैरन ट्रम्प को बंकर में लेजाया गया या नहीं।

25मई को फ्लॉयड को गिरफ्तार किया गया था
मिनेपोलिस में 25मई को फ्लॉयड को पुलिस ने धोखाधड़ी केआरोप में गिरफ्तार किया था। इससे पहले एक पुलिस अफसर नेफ्लॉयड को सड़क पर दबोचा था और अपने घुटने से उसकीगर्दन को करीब आठ मिनट तक दबाए रखा था। फ्लॉयड केहाथों में हथकड़ी थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें46 साल का जॉर्ज लगातार पुलिस अफसर से घुटना हटाने कीगुहार लगाता रहा।

वीडियो में उसने कहा, ‘आपका घुटना मेरे गर्दन पर है।मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं… ।’’ धीरे-धीरे उसकी हरकत बंद होजाती है। इसके बाद अफसर कहते हैं, ‘उठो और कार में बैठो’,तब भी उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आती। इस दौरान आस-पासकाफी भीड़ जमा हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकीमौत हो गई।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर अमेरिका में जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को व्हाइट हाउस के बाहर भी खासे लोग जुटे। सुरक्षाकर्मियों से उनकी झड़प भी हुई।

https://www.bhaskar.com/international/news/curfew-in-40-us-cities-including-washington-trump-was-taken-to-the-underground-bunker-during-a-demonstration-at-the-white-house-127362644.html

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments