ओटीटी पर बजेगा देशभक्ति का डंका, इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी बॉर्डर 2

 इस साल की शुरुआत सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज के साथ हुई थी। 29 साल पहले आई कल्ट क्लासिक वॉर ड्रामा मूवी बॉर्डर के सीक्वल के तौर पर इस मूवी ने सही मायनों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। थिएटर्स के बाद अब बॉर्डर 2 ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

मेकर्स की तरफ से बॉर्डर पार्ट 2 की ओटीटी रिलीज का एलान कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपको ये देशभक्ति ड्रामा फिल्म ऑनलाइन कब और कहां देखने को मिलेगी।

ओटीटी पर आएगी बॉर्डर 2

23 जनवरी 2026 को बॉर्डर 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। लंबे समय तक बॉर्डर 2 ने बड़े पर्दे पर ऑडियंस को एंटरटेन किया। अब इसकी ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट मेकर्स की तरफ से गुरुवार को कर दी गई है। जिसके आधार पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर बॉर्डर 2 को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

20 मार्च दिन शुक्रवार को आपको सनी देओल की बॉर्डर 2 नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी। अगर आपने अभी तक बॉर्डर 2 को नहीं देखा है तो इसे अब नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं। ऐसे में 24 घंटे बाद आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देशभक्ति का डंका बजते हुए दिखाई और सुनाई देगा।

सनी देओल के अलावा बॉर्डर 2 में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया है। निर्देशक अनुराग सिंह के निर्देशन में इस मूवी को तैयार किया गया, जिसकी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीता। यही कारण रहा कि बॉर्डर 2 कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

गदर 2 की अपार सफलता के बाद बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। जाट के बाद बॉर्डर 2 के जरिए भी उनकी फिल्म ने कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ी। गौर करें बॉर्डर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी का नेट कलेक्शन 341 करोड़ रहा, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 464 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में कामयाब हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *