देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ऊना से नई दिल्ली चलाई जा रही है। इसी महीने 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। वंदे भारत ट्रेन के संचालन के बाद इस रूट पर यात्रा पहले से और सुगम हो गई है। देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी। इसके बाद नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और हाल ही में गांधीनगर-अहदबाद से मुंबई सेंट्रल के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। आज हम आपको ऊना से नई दिल्ली की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टाइम टेबल से लेकर किराया तक हर वो जानकारी बताने जा रहे हैं जो आपके लिए जानना बहुत जरूरी है।

देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब अंदौरा स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए किया जा रहा है। नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 22447 है। वहीं, ऊना की ओर से चलने वाली ट्रेन का नंबर 22448 है। इस ट्रेन के रूट की बात करें तो यह ऊना से चलती है और नंगल बांध, चडीगढ़, अंबाला होते हुए नई दिल्ली पहुंचती है।

नई दिल्ली से कब छुटती है यह ट्रेन?

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 5.50 पर निकलती है। सुबह 8 बजे यह अंबाला कैंट जंक्शन और सुबह 8.40 पर यह चंडीगढ़ जंक्शन पहुंचती है। इसके बाद सुबह 10 बजे यह ट्रेन आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। सुबह में 10.30 बजे यह ट्रेन हिमाचल के ऊना पहुंचती है और 11.05 मिनट पर यह ऊना जिले के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करती है।

वापसी की बात करे तो अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर 1 बजे नई दिल्ली के लिए निकलती है। दोपहर 1.21 बजे यह ऊना स्टेशन पहुंचती है। नंगल बांध पर इस ट्रेन का टेक्निकल पड़ाव है। इसके बाद दोपहर 2.08 बजे यह आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर रूकती है। दोपहर 3.25 बजे चंडीगढ़ जंक्शन और 4.13 पर अंबाला कैंट पहुंचती है। शाम 6.25 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाती है जो कि इसका आखिरी पड़ाव है।

नई दिल्ली से अंब अंदौरा (22447) तक का टिकट और उसकी कीमत?

एग्जीक्यूटिव क्लास: 2045 रुपए (खानपान के साथ)। बिना खाना के आपको 1890 रुपए देने होंगे।

चेयर कार: खानपान के साथ टिकट लेंगे तो आपको 1075 रुपए देने होंगे और बिना खाना के 955 रुपए का भुगतान करना होगा।

अंब अदौरा से नई दिल्ली तक (22448) तक का टिकट?

एग्जीक्यूटिव क्लास: 2240 रुपए (खाने के साथ), बिना खाने के 1890 रुपए का टिकट है।

चेयर कार: खाने के साथ 1240 रुपए और बिना खाने के 955 रुपए भुगतान करने होंगे। इस ट्रेन का संचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन किया जाता है।

Previous articleचुनाव से पहले ही शशि थरूर ने मान ली मल्लिकार्जुन खड़गे से हार? अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग से पहले कही यह बात
Next articleकर्नाटक में बोम्मई के कामों से गदगद बीजेपी, विधानसभा चुनाव में नहीं बदलेगी सीएम उम्मीदवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here