HomeUttar PradeshAgraताजमहल की दीवानगी: 47 डिग्री में भी खूबसूरती देखने का क्रेज, बुद्ध...

ताजमहल की दीवानगी: 47 डिग्री में भी खूबसूरती देखने का क्रेज, बुद्ध पूर्णिमा पर 190 पर्यटक करेंगे ताज का रात्रि दर्शन

आगरा

आगरा में 47 डिग्री से अधिक तापमान में भी रविवार को ताजमहल के दीदार का क्रेज पर्यटकों में देखने को मिला। 21530 पर्यटकों ने स्मारक का दीदार किया। सुबह व शाम के समय पर्यटक अधिक पहुंचे। दोपहर के समय स्मारक देखने बहुत कम पर्यटक आए। गर्मी में पर्यटक स्मारक में बेहाल नजर आए।

रविवार को शहर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। भीषण गर्मी के बावजूद ताजमहल देखने 21530 पर्यटक पहुंचे, जिनमें 20935 भारतीय और 595 विदेशी शामिल थे। रविवार को ताजमहल देखने 20968 पर्यटक आए थे, जिनमें 20351 भारतीय और 617 विदेशी शामिल थे। शनिवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा था।

Advertisements

अहमद नगर निवासी बीजाबाई रविवार को ताजमहल देखने आई थीं। स्मारक में भ्रमण के दौरान वह अपना बैग भूल गईं। बैग में 57300 रुपये थे। सीआइएसएफ के सब-इंस्पेक्टर आरएस ब्रह्मा और कांस्टेबल संजना शर्मा को यह बैग मिला। उन्होंने इसे सीआइएसएफ कंट्रोल रूम में जमा करा दिया। बाद मे बैग गुम होने की शिकायत करने पहुंची पर्यटक को तस्दीक कराने के बाद उसका बैग सौंपा गया। उसने सीआइएसएफ का आभार जताया।

Advertisements

रविवार के रात्रि दर्शन के लिए शनिवार को एएसआइ के आफिस से 334 पर्यटकों ने टिकट बुक कराई थीं। रात 8:30 से 12 बजे तक आधा-आधा घंटे के सात स्लाट में रात्रि दर्शन हुआ।

सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर होने वाले ताज रात्रि दर्शन के लिए रविवार को एएसआइ के माल रोड स्थित आफिस से 190 पर्यटकों ने टिकट बुक कराईं। मंगलवार के लिए सोमवार को टिकट बुक होंगे। इस बार ताज रात्रि दर्शन चार दिन ही हो पाएगा। सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2004 के आदेश के अनुसार पूर्णिमा पर माह में पांच दिन ताज रात्रि दर्शन होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments