हापुड़ में सिर्फ एक बर्गर के लिए सिर पर बरसाईं ईंटें, लहूलुहान दुकानदार ने ऐसे बचाई अपनी जान

हापुड़ में बेखौफ बाइकर्स ने बुधवार रात 10 बजे बर्गर विक्रेता दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। बर्गर का आर्डर देने में देरी होने पर वह आपा खो बैठे। ईंट और चाकू से हुए हमले में लहूलुहान हालत में दुकानदार में सामने पुलिस चौकी में घुसकर जान बचाई।पुलिस ने दो हमलावरों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी भाग निकला। घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेरठ के परतापुर का रहने वाला अंकित अतरपुरा चौक पर बर्गर व रोल बनाने की दुकान करता था। बुधवार रात को करीब दस बजे तगासराय के रहने वाले तीन युवक दुकान पर पहुंचे और बर्गर देने को कहा।

पहले से खड़े ग्राहकों को बर्गर दिया तो बाइकर्स हुए नाराज

अंकित ने वहां पर पहले से खड़े ग्राहकों को पहले बर्गर दे दिया। इस पर बाइक सवार युवकों ने नाराजगी प्रकट करते हुए पहले पिज्जा देने को धमकाया। अंकित ने थोड़ा समय देने का आग्रह किया। इस पर युवक आक्रोशित हो गए और गाली देने लगे।

दुकानदार ने गाली देने का विरोध किया तो युवकों ने उसको दुकान से बाहर खींच लिया। दो युवकों ने उस पर ईंटों से हमला करना आरंभ कर दिया। जबकि तीसरे युवक ने दुकान से चाकू उठाकर हमला कर दिया।

अंकित लहूलुहान हालत में बाहर की ओर भाग लिया। हमलावरों ने उसको सड़क पर गिरा लिया। उसके बाद अंकित दौड़कर दुकान के सामने स्थित अतरपुरा पुलिस चौकी में घुस गया। तब हमलावर पीछे हटे।

पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावरों में से दो युवकों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी भाग निकला। घायल अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों हमलावरों से कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है।

एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि बर्गर देने में देरी होने पर दुकानदार पर हमला किया गया है। पुलिस ने दो हमलावरों को मौके से पकड़ लिया है। हमला ईंट से ही किया गया है। चाकू का कोई घाव नहीं है।

Hot this week

मुरादाबाद में होमगार्ड जवानों की मुस्तैदी पर जोर, 40 हजार नई भर्ती का एलान

 वर्दी अच्छी हो, ड्यूटी में मुस्तैदी हो और जिम्मेदारी...

Topics

मुरादाबाद में होमगार्ड जवानों की मुस्तैदी पर जोर, 40 हजार नई भर्ती का एलान

 वर्दी अच्छी हो, ड्यूटी में मुस्तैदी हो और जिम्मेदारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img