वन्यजीव प्रेमी अब दून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ का दीदार कर सकेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफेद बाघ के बाड़े का उद्घाटन किया।
सफेद बाघ की पहली नजर दिखते ही वन्यजीव प्रेमी उसे अपने कैमरे में क़ैद करते नजर आए। ये सफेद बाघ मध्य प्रदेश के ग्वालियर से देहरादून लाया गया है। वही, इस दौरान प्रदर्शनी भी लगाई गई।
ग्वालियर से देहरादून आया तेजस
बाघ की उम्र करीब ढाई वर्ष है। तेजस अपनी नीली आंखों और सफेद शरीर पर काली धारियों के कारण खास पहचान रखता है।
तेजस ने ग्वालियर से देहरादून तक करीब 556 किलोमीटर का सफर विशेष रेस्क्यू वाहन से तय किया। उसके साथ पशु चिकित्सकों और वन विभाग के अधिकारियों समेत 13 सदस्यीय टीम मौजूद रही।
तेजस को मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित गांधी जूलाजिकल पार्क से 28 सितंबर को देहरादून लाया गया था।तेजस के बदले देहरादून चिड़ियाघर के करीब पांच वर्षीय रायल बंगाल टाइगर भोला को ग्वालियर भेजा गया है।







