आगरा में ट्रांसपोर्टर की मौत, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल से सबूत जुटा रही पुलिस

ट्रांसपोर्टर की मौत के मामले में पुलिस उनकी तीन घंटे की लोकेशन और काल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही जिन लोगों पर शक है, उनकी काॅल डिटेल और लोकेशन का भी पता कर रही है।

जिससे कि हादसे के पीछे साजिश की कड़ियों को जोड़ा जा सके। शाहगंज के मल्ल का चबूतरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली को तीन अप्रैल की रात तीन बजे तेज रफ्तार कार ने उड़ा दिया था। जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

स्वजन ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध दुर्घटना की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे के पीछे महिला जीएसटी अधिकारी और उनके पति समेत पांच लोगों पर साजिश का शक जताया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था।

जिसे देखने के बाद स्वजन का शक सही प्रतीत होता है। पुलिस ने इसी बिंदु पर अपनी जांच तेज कर दी है। शाहगंज के भोगीपुरा स्थित मेवाती गली निवासी अजमन ट्रांसपोर्ट के मालिक असगर अली तीन अप्रैल की रात जूता कारोबारी का माल लेकर जयपुर जा रहे थे।

जीएसटी के सचल दस्ते ने फतेहपपुर सीकरी में कौरई टोल के पास उनके ट्रक को रोककर ट्रांसपोर्टर उतार दिया था। गाड़ी के कागज पूरे नहीं होना बता ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया था।

चार अप्रैल की सुबह पांच बजे ट्रासंपोर्टर का शव मल्ल का चबूतरा में सड़क किनारे पड़ा मिला था। पुलिस जांच में पता चला कि टक्कर मारकर भागी कार जालौन के नंबर की थी। जिसे कुछ महीने पहले ही दिल्ली से जालौन के व्यक्ति के नाम ट्रांसफर की गई थी।

पुलिस ने कार मालिक और चालक की गुत्थी को सुलझाने के अलावा अपना ध्यान ट्रांसपोर्टर के तीन घंटे की मोबाइल लोकेशन और काल डिटेल की भी जांच कर रही है। कौरई टोल प्लाजा पर रात एक बजे ट्रक से उतारने के बाद वह रात तीन बजे तक कहां-कहां गए थे?

इस दौरान कितने लोगों से उनकी बात हुई इसका डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है। इसके अलावा शक के दायरे में आए रवि यादव, कामरान वारसी समेत अन्य की लोकेशन की भी जांच की जा रही है। तीन अप्रैल से पहले दोनों ने अपने मोबाइल से किन लोगों को काॅल किया था?

इस दौरान उनकी लोकेशन कहां-कहां थी? इसकी जांच कर रही है। ट्रांसपोर्टर के बेटै डा. अजमन का आरोप है कि महिला जीएसटी अधिकारी और उनके पति के इशारे पर पिता असगर अली को रवि यादव और कामरान वारसी परेशान कर रहे थे।

जीएसटी में पिता की मुखबिरी कर रहे थे। दोनों मल्ल का चबूतरा स्थित गोदाम पर भी आए थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

आगरा में बाथरूम के नीचे मिला कंकाल, बेटियों के DNA से होगी पहचान की पुष्टि

आगरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम में बाथरूम के...

आगरा में चलती ट्रेन से कूदा पॉक्सो आरोपी, तीन पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

आगरा में पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे...

Toyota Innova Hycross को मिलेगा Facelift! टेस्टिंग में दिखी नई MPV

Toyota Innova Hycross के चाहने वालों के लिए बड़ी...

BMW i5 Long Wheelbase भारत में लॉन्च, 669 KM रेंज; कीमत ₹79.60 लाख

BMW ने भारतीय बाजार में अपनी नई i5 Long...

साक्षी चौधरी बोलीं- फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती पर फोकस

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने अपनी तैयारियों को लेकर...

Topics

Toyota Innova Hycross को मिलेगा Facelift! टेस्टिंग में दिखी नई MPV

Toyota Innova Hycross के चाहने वालों के लिए बड़ी...

BMW i5 Long Wheelbase भारत में लॉन्च, 669 KM रेंज; कीमत ₹79.60 लाख

BMW ने भारतीय बाजार में अपनी नई i5 Long...

साक्षी चौधरी बोलीं- फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती पर फोकस

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने अपनी तैयारियों को लेकर...

इंटरनेशनल एयर शो में भारत का दम दिखाएगी सारंग टीम, मिस्र पहुंची वायुसेना

भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम इंटरनेशनल...

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की लिस्ट जारी, UP-MP के शहरों ने मारी बाजी

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की सूची जारी कर दी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img