अग्निवीर भर्ती रैली में पास कराने के नाम पर मांगे 1.50 लाख, आगरा में एक गिरफ्तार; साथी हो गया फरार

एकलव्य स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आए अभ्यर्थी से ठग ने दौड़ व मेडिकल में पास कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांगे। शक होने पर अभ्यर्थी ने सेना के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

आर्मी इंटेलिजेंस व सदर पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी है। आरोपित के मोबाइल फोन में पुलिस को भर्ती से जुड़े दस्तावेज व छह अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की फोटो व 25 हजार रुपये ट्रांजेक्शन का स्क्रीन शार्ट मिला है।

रुपये दूसरे व्यक्ति के खाते में भेजे गए हैं। पुलिस रुपये लेने व भेजने वाले के साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। फोन की सीडीआर रिपोर्ट निकलवाई गई है। सदर थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अलीगढ़ के अतरौली के गांव रायपुर निवासी नितेश कुमार अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए आए थे। स्टेडियम के बाहर नितेश अपने दोस्त विपिन के साथ खड़े थे। आरोप है तभी अलीगढ़ के नगला बलरामपुर, गोंडा निवासी अमन ने उसके पास आया।

दो युवकों से बातचीत करते हुए दौड़ और मेडिकल में पास कराने का झांसा दिया। पास कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। नितेश ने रुपये न होने की बात कही तो आरोपित ने मूल शैक्षिक अभिलेख जमा करने के लिए कहा।

शक होने पर नितेश ने इसकी जानकारी सेना के अधिकारियों के साथ ही पुलिस को दी। आर्मी इंटेलिजेंस के सहयोग से सदर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

इंस्पेक्टर सदर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में बताया कि जो अभ्यर्थी दौड़ पास कर लेते थे, उन्हें मेडिकल परीक्षा पास कराने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की मांग करते थे। बताया कि वह अभ्यर्थी को कलर विजन की किताब पहले ही पढ़ा देते थे।

इससे अभ्यर्थी परीक्षण के दौरान कलर देखकर ही पहचान लेते थे। बताया कि किताब उसके दोस्त संजय निवासी बाडौन, मांट थाना राया मथुरा के पास है। संजय की भर्ती परीक्षा पास कराने की जुगाड़ है। इससे पूर्व भी एक आरोपित को आर्मी इंटेलिजेंस ने पकड़ा था।

Hot this week

Thailand में भारत की सेपक टकराव टीम ने जीता Bronze Medal, Asian Games से पहले बढ़ा आत्मविश्वास

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्वाड्रेंट टीम ने थाईलैंड में...

आगरा में तेज रफ्तार ट्रक ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत; 3 घायल

आगरा। खंदौली-एत्मादपुर मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क...

Topics

Thailand में भारत की सेपक टकराव टीम ने जीता Bronze Medal, Asian Games से पहले बढ़ा आत्मविश्वास

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्वाड्रेंट टीम ने थाईलैंड में...

आगरा में तेज रफ्तार ट्रक ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत; 3 घायल

आगरा। खंदौली-एत्मादपुर मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img