आगरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम में बाथरूम के फर्श के नीचे मिले कंकाल की पहचान को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कंकाल को सुरेंद्र शर्मा का माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए अब उनकी बेटियों के DNA सैंपल लिए जाएंगे। पुलिस ने इसके लिए अदालत से अनुमति मांगी है।
दरअसल, करीब डेढ़ महीने से लापता सुरेंद्र शर्मा की पत्नी रूबी पर उनकी हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफनाने का आरोप है। पुलिस ने बाथरूम का फर्श खुदवाकर कंकाल बरामद किया था। मौके से रुद्राक्ष की माला और कड़ा भी मिला था।
पुलिस के मुताबिक, कंकाल की पहचान पुख्ता करना जरूरी है। इससे पहले फॉरेंसिक टीम ने सुरेंद्र की मां का DNA सैंपल लिया था। अब उनकी दो बेटियों के सैंपल भी लिए जाएंगे। DNA जांच के बाद पुलिस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
मामले में पत्नी रूबी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस हत्या के साथ-साथ इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।#AgraNews #AgraCrime #AgraMurderCase #DNATest #DNAInvestigation #AgraPolice #UttarPradesh #CrimeNews #SkeletonCase #Sikandra






