Kishore Kumar का 51 साल पुराना गीत है जख्मी दिल की आवाज, सुनकर याद आ जाएगी EX गर्लफ्रेंड

 हिंदी सिनेमा के पुराने सबसे उम्दा गीतों के बारे में बात की जाए तो उसमें ज्यादातर गाने गायक किशोर कुमार के शामिल होंगे। किशोर दा ने अपने सिंगिंग करियर के दौरान हर किस्म के गीत गाए थे, फिर चाहे वे रोमांटिक और सैड सॉन्ग्स क्यों न हो।

इसी आधार पर आज हम आपको किशोर कुमार के एक ऐसे यादगार सैड सॉन्ग के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो 51 साल पहले रिलीज किया गया था। आज भी इस गाने को सुनकर श्रोताओं का दिल भर आता है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गीत है।

किशोर कुमार का यादगार सैड सॉन्ग

यूं तो किशोर कुमार ने एक से बढ़कर एक गीत गाए। लेकिन जिस गाने के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह वाकई सबसे हटकर है। सैड सॉन्ग्स के मामले में मानों ऐसा होता था कि किशोर दा अपने दिल का दर्द आवाज में उतार देते थे। इसका अंदाजा आप साल 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म आंधी के दर्दभरे गीत तेरे बिना जिंदगी से… (Tere Bina Zindagi Se ) को सुनकर आसानी से लगा सकते हैं। किशोर कुमार का ये गाना पिछले 5 दशकों से हिंदी सिनेमा का सबसे कल्ट सैड सॉन्ग बना हुआ। इस गाने में सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने किशोर दा का बखूबी साथ दिया और आंधी फिल्म का ये आईकॉनिक गीत गाया। इस गाने को अभिनेता संजीव कुमार और अभिनेत्री सुचित्रा सेन पर फिल्माया गया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो तेरे बिना जिंदगी से… सुनने के बाद लड़कों को अपनी एक्स याद जाएगी।

गौर किया जाए आंधी के तेरे बिना जिंदगी से… की मेकिंग की तरफ तो गायक किशोर कुमार और लता मंगेशकर के अलावा संगीतकार आर डी बर्मन ने इस गीत में अपने संगीत का जादू चलाया था। इसके अलावा गाने के बोल को गुलजार साहब ने लिखा था।

फिल्म से बड़ा हिट रहा गाना

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि संजीव कुमार स्टारर आंधी से ज्यादा बड़ा हिट किशोर कुमार का तेरे बिना जिंदगी से… गीत रहा था। इस गाने की वजह से ही फिल्म आंधी को आज भी याद किया जाता है।

Hot this week

यमुना का जलस्तर बढ़ा, बल्केश्वर घाट डूबा; 23 गांवों में प्रशासन ने कराई मुनादी

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण सोमवार दोपहर...

सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, 1000 शादीशुदा महिलाओं के आवेदन निरस्त

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दोबारा शादी का...

Ayodhya Ram Mandir CEO Recruitment: आज से अंतिम इंटरव्यू, चयन समिति के तीनों सदस्य लेंगे साक्षात्कार

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी...

Arunachal Pradesh के 27 स्थानों के नाम पर China का पलटवार, कहा- क्षेत्र हमारा हिस्सा

अरुणाचल प्रदेश में 27 भौगोलिक स्थानों के लिए भारत...

Topics

सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, 1000 शादीशुदा महिलाओं के आवेदन निरस्त

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दोबारा शादी का...

Ayodhya Ram Mandir CEO Recruitment: आज से अंतिम इंटरव्यू, चयन समिति के तीनों सदस्य लेंगे साक्षात्कार

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी...

Arunachal Pradesh के 27 स्थानों के नाम पर China का पलटवार, कहा- क्षेत्र हमारा हिस्सा

अरुणाचल प्रदेश में 27 भौगोलिक स्थानों के लिए भारत...

Colombia में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत

दक्षिण अमेरिकी देश Colombia में सोमवार को 7.4 तीव्रता...

PM Modi ने Lovlina Borgohain की तारीफ की, कहा- उनका कदम लंबे समय तक याद रखा जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को Glasgow Commonwealth Games-2026...

U-23 Commonwealth Fencing Championship में भारत का जलवा, पहले दिन 17 पदक

नाइजीरिया के लागोस में आयोजित हो रही Under-23 Commonwealth...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img