न्यूजीलैंड में नौकरी का झांसा देकर अयोध्या के बेरोजगार से 12 लाख की ठगी, न्यायालय के आदेश पर FIR

न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार से 11 लाख 84 हजार रुपये ठग लिए गए। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो भुक्तभोगी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर मवई के शिवमूरत तथा जौनपुर जिले के बदलापुर भलुआही निवासी राजेश बिंद व उसके भाई के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बाबाबाजार के रसीद पट्टी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित शिवमूरत उनका परिचित है। वह दुबई में नौकरी करता है। उसने उनकी मुलाकात अन्य आरोपितों से कराई। आरोपित राजेश ने धर्मेंद्र को न्यूजीलैंड में फूड पैकर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले वीजा, टिकट आदि व्यवस्था के लिए कई किस्तों में 11.84 लाख रुपये धर्मेंद्र से लिये गये। कुछ रुपये सआदतगंज में ओवरब्रिज के नीचे दिए गए।टिकट और वीजा के लिए धर्मेंद्र को लखनऊ बुलाया गया। बताये गए पते पर आरोपित नहीं मिला ताे धर्मेंद्र जौनपुर स्थित उसके आवास पर पहुंचे, जहां टिकट एवं वीजा नहीं दिया गया। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में धर्मेंद्र ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया गया। न्यायालय के आदेश पर कैंट थाना में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।

Hot this week

Topics

रंगोली, दीये और भगवद गीता का पाठ; ब्रिटेन पीएम के घर पर दीपावली की धूम

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास '10 डाउनिंग स्ट्रीट'...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img