वाराणसी में रवि ब्लूज़ ने जीता SJSAA कप 2026 का खिताब, केशव ग्रीन उपविजेता

सेंट जॉन्स स्कूल (DLW) एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित SJSAA कप 2026, आइसीआइसीआइ बैंक के सौजन्य से रविवार को सेंट जॉन्स स्कूल, डीएलडब्‍ल्‍यू वाराणसी में संपन्न हुआ।

इस खेल महोत्सव में विद्यालय के पूर्व छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्रिकेट के रोमांच, आपसी सौहार्द और पुरानी यादों से सजा यह आयोजन एसोसिएशन की भावना “पुराने दोस्त, नई चुनौतियाँ, वही जज़्बा और वही मैदान” को साकार करता नजर आया।

कई रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों के बाद रवि ब्लूज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए SJSAA कप 2026 का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि केशव ग्रीन उपविजेता रहा।

रव‍ि फैंैस के XJ उदय जयपुरिया के स्वामित्व वाली टीम रवि ब्लूज़ ने बेहतरीन टीम भावना, समर्पण और खेल कौशल का परिचय देते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, XJ अ अपूर्व माथुर के स्वामित्व वाली टीम केशव ग्रीन ने भी शानदार प्रदर्शन किया और अपने खेल से सभी का दिल जीता।इस आयोजन का संचालन कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष XJ संजय बनर्जी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक XJ डॉ. विवेक गौतम एवं XJ अभिषेक मोहन थे। उनके समर्पित प्रयासों, कुशल योजना और उत्कृष्ट समन्वय के कारण यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर एलुमनाई एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष XJ राज कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष XJ पुनीत अग्रवाल, द्वितीय उपाध्यक्ष XJ पंकज अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष XJ मनीष कटारिया शामिल थे। उनकी उपस्थिति और प्रोत्साहन ने कार्यक्रम की गरिमा एवं उत्साह को और बढ़ाया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img