नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज,17 सितंबर को 74 वर्ष के हो गए हैं। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। साउथ स्टार थलापति विजय से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज सुनील शेट्टी, कंगना रनौत तक कईयों ने पीएम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

सुनील शेट्टी ने की स्वास्थ्य की कामना

सुनील शेट्टी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पीएम मोदी को उनके 74वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा,”हमारे माननीय प्रधानमंत्री,श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व हमारे राष्ट्र को नई ऊंचाइयों और उपलब्धियों की ओर ले जाता रहे। आपको उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों से भरे एक और वर्ष की शुभकामनाएं।”

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत ने अपनी इंस्टास्टोरी पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। कंगना ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो पीएम मोदी के साथ हाथ मिलाती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा- “ग्रेटेस्ट लीडर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘आदरणीय प्रधानमंत्री #नरेंद्रमोदी जी! जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं! प्रभु आपको लंबी एवं स्वस्थ आयु प्रदान करे! और आप आने वाले बहुत सालों तक देश का नेतृत्व करते रहें।आप अंथक भी हो! और प्रेरणात्मक भी।आप साधारण भी हो! और असाधारण भी।जय हो! विजयी हो। जय हिन्द’

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम को बधाई दी। उन्होंने लिखा है, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप शक्ति और दूरदर्शिता के साथ हमारे राष्ट्र को प्रेरित और नेतृत्व करते रहें’।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी एक्स के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। एक्टर ने लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। ईश्वर आपको हमारे राष्ट्र को और अधिक गौरव की ओर ले जाने के लिए और अधिक शक्ति प्रदान करें’।

Previous articleसिंघम की रिलीज डेट पर मंडरा रहे संकट के बादल? Kartik Aaryan ने की रोहित शेट्टी से बात
Next articleचैंपियन टीम पर बरसेगा छप्पर फाड़ पैसा, पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में दोगुनी है प्राइज मनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here