HomeUttar Pradeshआगरा में छंट गया कोहरा लेकिन बादलों ने डाला डेरा, तापमान में...

आगरा में छंट गया कोहरा लेकिन बादलों ने डाला डेरा, तापमान में गिरावट

आगरा

Advertisements

सर्दियों में इस बार ये तो राहत रही कि कोहरे की अवधि ज्‍यादा नहीं रही। पिछले सालों में महीने भर तक लगातार कोहरा छाया रहता था, इस साल तीन से चार दिन ही कोहरा यहां छाया। शुक्रवार को सीजन का सर्वाधिक कोहरा पड़ा था लेकिन शनिवार को दृश्‍यता एकदम साफ रही। हालांकि बादलों ने फिर से डेरा जमा लिया है लेकिन मौसम विभाग ने बारिश होने से इंकार किया है।

Advertisements
Advertisements

शनिवार सुबह हवा सर्द रही लेकिन कोहरा बिल्‍कुल भी नहीं रहा। अंदरूनी मार्गों से लेकर हाईवे तक पर दृश्‍यता साफ होने से ट्रैफिक सामान्‍य चलता रहा। इधर बादल जरूर छाए हैं, इस वजह से सुबह नौ बजे तक धूप नहीं निकली है। लोग रजाई से बाहर नहीं निकलना चाह रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, साथ ही सर्द हवा चलती रहेगी। धीरे धीरे तापमान में वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में सामान्‍य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है, यह 15 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है। इसी के चलते गलन का अहसास हो रहा है। 17 जनवरी से मौसम बदल जाएगा। 18 जनवरी से धूप में तेजी देखने को मिलेगी।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments