आगरा
पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद शातिर सिकंदरा क्षेत्र में घूम रहा था। शनिवार तड़के पुलिस की उससे मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से घायल होने के बाद शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
सिकंदरा निवासी रामू सक्सेना को पुलिस ने कुछ माह पहले चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे उपचार के लिए हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से पुलिस अभिरक्षा से वह फरार हो गया। इसके बाद उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में वह फरार चल रहा था। शनिवार को तड़के पुलिस टीम को सूचना मिली कि रामू सक्सेना सिकंदरा क्षेत्र से होकर कहीं जा रहा है। एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिकंदरा क्षेत्र में सुनसान इलाके में उसकी घेराबंदी कर ली। एसपी सिटी ने बताया कि शातिर ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में शातिर के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे हास्पिटल भेज दिया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पूर्व में भी पुलिस ने चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद वह छिपकर रह रहा था। आरोपित से अभी पूछताछ की जा रही है। पता किया जा रहा है कि फरार होने के बाद उसने और कोई घटना तो नहीं की। अभी तक उसने कोई जानकारी नहीं दी है।