कोरोना वायरस का दायरा आगरा में बढ़ रहा है। कोई दिन ऐसा नहीं जा रहा, जब नए मामले सामने न आ रहे हों। गुरुवार सुबह आठ और नए मामलों की पुष्टि हुई है। कुल संख्या में 104 संक्रमित जमाती हैं। सुबह जिलाधिकारी पीएन सिंह ने नई सूची जारी की, जिसमें संक्रमितों की कुल संख्या 283 थी। दरअसल जिलाधिकारी ने संक्रमितों की सूची में से फतेहपुर सीकरी के आंकड़े को अलग कर दिया है। फतेहपुरी सीकरी में अब तक कुल 26 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। मंगलवार रात से लेकर बुधवार शाम तक 19 नए केस बढ़ेे थे। गुरुवार को आए नये मामलेों के बाद अब आगरा में आंकड़ा 335 पहुंच गया है। वहीं चार लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया जा रहा है। अब आगरा में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।
आगरा में सुबह 8 मामले बढ़े, आंकड़ा पहुंचा 335 पर
RELATED ARTICLES